ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बिहार: घर में पत्नी के साथ शराब बेचता था वार्ड पार्षद, पुलिस ने दोनों को दबोचा

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सालों बाद भी पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रही है। शराब के अवैध धंधेबाज अपनी ह

बिहार: घर में पत्नी के साथ शराब बेचता था वार्ड पार्षद, पुलिस ने दोनों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सालों बाद भी पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रही है। शराब के अवैध धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने अवैध शराब के साथ वार्ड सदस्य और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बरियारपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजी बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य और उसकी पत्नी शराब के कारोबार में लिप्त हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब 10 लीटर देसी शराब के साथ वार्ड सदस्य और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।


बरियारपुर ओपी अध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि गिरफ्तार युवक वार्ड सदस्य विनोद साह एवं उनकी पत्नी शांति देवी हैं, जो घर में देसी शराब बेचने का काम करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता