ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: घर बनवाने के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रहे एक शख

बिहार: घर बनवाने के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रहे एक शख्स से दो हथियार के बल पर दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोड की है।


जानकारी के मुताबिक, रामशंकर करजा स्थित एसबीआई की खासा से दो लाख रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उसका रास्ता रोका और पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित रामशंकर की माने तो किसी तरह से पेट काटकर उसने घर बनाने के लिए दो लाख रुपए जमा किए थे। घर बनवाने के लिए खाते से पैसे निकाले थे लेकिन बदमाशों ने उसके अपमानों पर पानी फेर दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में दो लाख रुपये की छिनतई की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम छानबीन कर रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता