ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: डांसर के पीछे पिस्टल लेकर घूमता दिखा शख्स, हथियार लहराते वीडियो हो गया वायरल; अब तलाश कर रही पुलिस

MUZAFFARPUR: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हथियार के साथ वीडियो बनाना आजकल ट्रेंड बन चुका हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर

बिहार: डांसर के पीछे पिस्टल लेकर घूमता दिखा शख्स, हथियार लहराते वीडियो हो गया वायरल; अब तलाश कर रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हथियार के साथ वीडियो बनाना आजकल ट्रेंड बन चुका हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में भी इन दिनों पिस्टल लहराने का चलन खूब ट्रेंड में है। वहीं ऐसे लोगों को खिलाफ पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।


सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में बाइक पर पिस्टल लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर युवक ने कई वीडियो और फोटो हथियार के साथ अपलोड किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में युवक बाइक पर पीछे खड़ा है और हाथ में पिस्टल लहरा रहा है। वहीं दूसरा वीडियो एक कार के अंदर का है, जिसमें वह पिस्टल चमका रहा है।


पूरे मामले को लेकर डीएसपी पूर्वी ने बताया कि वीडियो की पहचान कराई गई है। युवक की पहचान हरशेर पंचायत के अंगद यादव के रूप में की गई हैं। वीडियो सामने आने के बाद छापेमारी की गई हैं हालांकि फिलहाल युवक फरार चल रहा हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अंगद आपराधिक छवि का लड़का है और ऐसी हरकतें करता रहता है बावजूद इसके उसके खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता