ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar crime news: DRI का बड़ा एक्शन, 42 करोड़ की कोकीन के साथ इंटरनेशनल स्मगलर अरेस्ट; थाईलैंड से बिहार पहुंची थी नशे की खेप

MUZAFFARPUR: शराबबंदी के बाद एक तरफ जहां बिहार में सूखे नशे की डिमांड बढ़ती जा रही है तो वहीं अवैध धंधेबाज नशे के कारोबार के लिए बिहार को अच्छा ठिकाना मान रहे हैं। राज्य के अलग-अलग

Bihar crime news: DRI का बड़ा एक्शन, 42 करोड़ की कोकीन के साथ इंटरनेशनल स्मगलर अरेस्ट; थाईलैंड से बिहार पहुंची थी नशे की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराबबंदी के बाद एक तरफ जहां बिहार में सूखे नशे की डिमांड बढ़ती जा रही है तो वहीं अवैध धंधेबाज नशे के कारोबार के लिए बिहार को अच्छा ठिकाना मान रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गांजा और चरस तो पकड़ी ही जा रही है, नशे के सौदागर बिहार के रास्ते दूसरे राज्यों तक नशे की खेप पहुंचा रहे हैं। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में DRI टीम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने 42 करोड़ रुपए से अधिक की कोकीन की खेप के साथ पुणे के एक इंटरनेशनल स्मगलर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह इसको साउथ एशियाई के देश थाईलैंड से लाकर पहले भूटान में आया था और फिर नॉर्थ ईस्ट के असम के रास्ते दिल्ली के किसी बड़े माफिया को देनी थी।


इंटरनेशनल मार्केट में जब्त किए कोकीन की कीमत करीब 42 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैथी टोल प्लाजा NH 57 के पास गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए स्मगलर की पहचान महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाले मो. शाहीन शेख के रूप में हुई है, एक बड़ा तस्कर है। फिलहाल डीआरआई की टीम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता