ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, एसिड अटैक की धमकी दे रहा मो. सन्नी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में इन दिनों मनचलों के कारण लड़कियों और महिलाओं का राह चलना मुश्किल हो गया है। जिले के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इनका जमावड़ा लग

बिहार: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, एसिड अटैक की धमकी दे रहा मो. सन्नी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में इन दिनों मनचलों के कारण लड़कियों और महिलाओं का राह चलना मुश्किल हो गया है। जिले के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इनका जमावड़ा लगा रहता है। यहां मनचलों से परेशान एक छात्रा ने तो कॉलेज जाना ही छोड़ दिया है। आरोपी शख्स पीड़ित युवती के मुहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। छात्रा जब छेड़खानी का विरोध करती है तो आरोपी एसिड अटैक और उसकी हत्या की धमकी देता है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। मामला नगर थाना क्षेत्र का है।


पीड़ित छात्रा के मुताबिक मुहल्ले का ही रहने वाला मोहम्मद सन्नी अक्सर उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देता है। जब भी वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकलती है तो उसका पीछा करने लगता है और उसके साथ छेड़खानी करता है। जब पीड़ित छात्रा छेड़खानी का विरोध करती है तो एसिड अटैक की धमकी देता है। इससे परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद डीएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है।


परिजनों की मानें तो आरोपी मो.सन्नी उनके घर के पास अपने साथियों के साथ जमावड़ा लगाए रहता है। जब भी छात्रा कॉलेज जाती है तो उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करता है। आरोपी का हौसला इतना बढ़ गया है कि उसे किसी का डर नहीं है। कुछ दिन पहले जब छात्रा अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी तो उसने छात्रा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। जब पीड़िता की मां ने इस बात को विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की। लफंगे की करतूत से परेशान छात्रा ने अब कॉलेज नहीं जाने का फैसला लिया है।