ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

बिहार: चाय की दुकान में रिश्वत ले रहे थे दारोगा जी, घूसखोरी का वीडियो हो गया वायरल

MUZAFFARPUR: बिहार के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में रिश्वतखोरी का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। निगरानी और अन्य एजेंसियों द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों

बिहार: चाय की दुकान में रिश्वत ले रहे थे दारोगा जी, घूसखोरी का वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में रिश्वतखोरी का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। निगरानी और अन्य एजेंसियों द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है बावजूद इसके घूसखोर अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 


दरअसल, कांटी थाने में तैनात ASI गोवर्धन राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक केस के अनुसंधान के लिए रिश्वत लेते दिख रहे हैं। आरोपी एएसआइ चाय की दुकान में केस की जांच के एवज में पीड़ित पक्ष से रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


घूसखोरी का वीडियो वायरल होने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा है कि वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो सत्य पाए जाने पर कांटी थाने में तैतान आरोपी एएसआइ गोवर्धन राम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स