ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Breaking News: 10 साथियों के साथ गिरफ्त में आया शातिर बदमाश मिथिलेश सिंह, पुलिस और STF ने दबोचा; छोटे सरकार मर्डर केस में था वांटेड

MUZAFFARPUR: वैशाली पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर के कुख्यात अपराधी मिथिलेश सिंह को उसके 10 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। मिथिलेश सिंह दो लग्जरी गाड़ि

Bihar Breaking News: 10 साथियों के साथ गिरफ्त में आया शातिर बदमाश मिथिलेश सिंह, पुलिस और STF ने दबोचा; छोटे सरकार मर्डर केस में था वांटेड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: वैशाली पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर के कुख्यात अपराधी मिथिलेश सिंह को उसके 10 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। मिथिलेश सिंह दो लग्जरी गाड़ियों पर अपने 10 साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


मिथिलेश सिंह शातिर बदमाश है और दानापुर कोर्ट में बीते महीने हुए छोटे सरकार मर्डर केस में वांटेड था। इसके साथ ही साथ अवैध शराब, हत्या,रंगदारी सहित कई गंभीर मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं। हाल ही में वह मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा से बेल पर बाहर निकाला था। 


मिथिलेश सिंह मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पूर्व में मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के बड़े नामचीन अपराधी चुन्नू ठाकुर का शूटर रहा है। वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीम मिथिलेश सिंह समेत अन्य अपराधियों से पूछताछ कर रही है। इनके पास से हथियार बरामद होने की भी खबर है।


पकड़े गए अपराधियों में मुख्य रूप से कुख्यात मिथिलेश सिंह और शराब कारोबारी पवन कुमार के साथ-साथ अन्य अपराधी मुजफ्फरपुर के बरूराज, सरैया, सदर थाना क्षेत्र के साथ-साथ वैशाली के रहने वाले हैं। कुख्यात मिथिलेश सिंह को दानापुर कोर्ट परिसर में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस पटना लेकर चली गई है। सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता