ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, भाग रहे चारों आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

MUZAFFARPUR : बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कोई नई बात नहीं है, आए दिन हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के मोतीपुर

बिहार : बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, भाग रहे चारों आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कोई नई बात नहीं है, आए दिन हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के मोतीपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवाओं की एक टोली ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनेवाले चार युवकों को धर दबोचा।


दरअसल, फायरिंग का वीडियो के वायरल होने के बाद कांटी थाने की पुलिस ने दामोदरपुर में हाईवे पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दिया था। इसी दौरान बाइक और बोलेरो पर सवार होकर चारों युवक कहीं जा रहे थे। पुलिस ने जब उनसे रूकने को कहा तो चारों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।


गिरफ्तार चारों युवकों के पास से पुलिस ने पिस्टल, गोली, बाइक और बोलेरो को जब्त किया है। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों युवकों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। चारों की पहचान मोतीपुर के बगाही गांव निवासी राजीव, मो.वारिस, चंद्रप्रकाश और विकास कुमार के रूप में हुई है।


पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि मोतीपुर और अन्य थानों में चारों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है। हर्ष फायरिंग और हथियार बरामद होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चारों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।