ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: बीच सड़क पर मुखिया की गुंडागर्दी, मीटिंग से खींचकर पंचायत सचिव को बेरहमी से पीटा

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया ने बीच सड़क पर पंचायत सचिव की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना मोतीपुर प्रखंड कार्यालय की है। प्रखं

बिहार: बीच सड़क पर मुखिया की गुंडागर्दी, मीटिंग से खींचकर पंचायत सचिव को बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया ने बीच सड़क पर पंचायत सचिव की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना मोतीपुर प्रखंड कार्यालय की है। प्रखंड कार्यालय में मौजूद जब अन्य कर्मियों ने इसका विरोध किया तो मुखिया अपने समर्थकों के साथ वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद कर्मियों ने आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में कामकाज टप कर दिया है।


दरअसल, बीते मंगलवार की सुबह प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के साथ मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान हरदी पंचायत का मुखिया राकेश कुमार मंटू अपने 20 समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय में घुस गया और बीडीओ के सामने ही पंचायत सचिव सुरेश सिंह की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद मुखिया ने पंचायत सचिव को घसीटता हुआ कार्यालय के बाहर लाया और बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


इस बात की जानकारी मिलते ही प्रखंड कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मी आक्रोशित हो गए। कर्मियों के विरोध के बाद आरोपी मुखिया राकेश कुमार मंटू अपने समर्थकों के साथ वहां से भाग निकला। इस घटना में पंचायत सचिव सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना को लेकर कर्मियों में गहरा आक्रोश है। गुस्साए कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय का काम ठप कर दिया है। कर्मियों का कहना है कि जबतक आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी नहीं होगी काम बंद रहेगा।


पीड़ित पंचायत सचिव ने मुखिया पर दबंगई करने का आरोप लगाया है। पंचायत सचिव की मानें तो मुखिया जान मारने की नीयत से उसे खींचकर कार्यालय के बाहर ले गया था लेकिन बीडीओ और अन्य कर्मियों ने उसकी जान बचा ली। इधर, बीडीओ प्रशांत कुमार ने आरोपी मुखिया के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स