ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: घर से लापता महिला का तालाब में मिला शव, पति पर ही लगा हत्या का आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह तालाब से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला पिछले दो दिनों से अपने

बिहार: घर से लापता महिला का तालाब में मिला शव, पति पर ही लगा हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह तालाब से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी।परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा गांव की है।


मृतका की पहचान गन्नीपुर बेझा गांव निवासी मो. अली हुसैन की पत्नी गुड़िया खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड़िया पिछले दो दिनों से अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गुड़िया का शव गांव के बाहर स्थित पोखर में तैरता हुआ पाया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पूरा गांव उमड़ पड़ा।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को तालाब से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति और उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों की मानें तो दो दिन पहले ही गुड़िया का पति हैदराबाद से घर आया था और उसके बाद से ही गुड़िया अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता