ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला मामला, बैंड बाजा के साथ अपराधी के घर पहुंची पुलिस

MUZAFFARPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं पुलिस भी बेलगाम हो चुके अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया

पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला मामला, बैंड बाजा के साथ अपराधी के घर पहुंची पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं पुलिस भी बेलगाम हो चुके अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक फरार अपराधी के घर इस्तेहार चिपका कर उसे हाजिर होने को कहा है। मनियारी पुलिस बैंड बाजा के साथ अपराधी के घर पहुंची थी।


दरअसल, मनियारी थाना क्षेत्र के छपकी गांव का है में पिछले महीने एक शख्स ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी पैक्स अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में मो. लकाये वारिश गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद घायल शख्स ने चार आरोपियों के खिलाफ मनियारी थाना में केस दर्ज कराया गया था। वे लोग आपस में एक-दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।


इस मामले में एक अभियुक्त शमशे आलम समेत सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले में कोर्ट से इश्तिहार का निर्देश प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को मनियारी थाना की पुलिस बैंड बाजा के साथ थाना क्षेत्र के छपकी गांव पहुंची और सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। पूरे मामले को लेकर मनियारी थाने के दारोहा प्रमोद सिंह ने बताया कि कोर्ट से आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बाद भी अगर आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो फिर उनके संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता