ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BA की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी का वॉट्सऐप चैट आया सामने, कहा- हम किसी से नहीं डरते

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां एक सरफिरे ने BA की छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया है। जिसके बाद युवक के वॉट्सऐप चैट सामने आये हैं। घटना वाले दिन आरोपी युवक और पीड़िता के ब

BA की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी का वॉट्सऐप चैट आया सामने, कहा- हम किसी से नहीं डरते
Desk
4 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां एक सरफिरे ने BA की छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया है। जिसके बाद युवक के वॉट्सऐप चैट सामने आये हैं। घटना वाले दिन आरोपी युवक और पीड़िता के बीच करीब बारह के आसपास चैटिंग हुई थी। जिसमें आरोपी गुस्से में उसके मैसेज का रिप्लाई कर रहा था। आरोपी युवक ने लिख था कि, 'हम भी आ रहे हैं, जो होना होगा आज होगा'। पुलिस की छानबीन के बाद लड़की का फोन हांथ लगा जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। 


पटना AIIMS में किया गया रेफर 

यह मामला फकुली ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। चैट में पीड़िता ने अपने भाई का नाम लेते हुए कहा है कि उसे आने दो फिर बताती हूं। हम तुम्हें अपने घर में नहीं आने देंगे। इस पर आरोपी ने लिखा-वो तो तुम्हारे बाप में भी दम नहीं है, जो हमें रोक ले। आ रहे हैं। छात्रा अपने कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान रात में करीब दो बजे वह खिड़की के पास आया और बाहर से ही एसिड फेंककर भाग गया। पीड़िता दर्द से जोर-जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका हाथ जला हुआ है। जिसके बाद पीड़िता को तुरंत कुढ़नी PHC ले गए। उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रारम्भिक इलाज के बाद SKMCH रेफर कर दिया। वहां से फिर पटना AIIMS में भर्ती कराया गया। 


एक तरफा प्रेम में वारदात को दिया अंजाम 

पीड़िता की बुआ ने बताया कि आशंका है कि आरोपी विक्की ने एक तरफा प्रेम में इस वारदात को अंजाम दिया है। वह पिछले एक साल से छात्रा के आगे पीछे घूम रहा था। उसे लगातार मैसेज और कॉल करता था। छात्रा उससे काफी परेशान थी। लेकिन इसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को नहीं थी। परिजनों को इस बात का संदेह है की आरोपी युवक के पास पीड़िता का वीडियो या फोटो उसके पास है। जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी वजह से पीड़िता काफी डरी हुई है। FIR भी अज्ञात पर कराया है, लेकिन वॉट्सऐप चैट के आधार पर बाद में विक्की का नाम पुलिस को दिया। इसके अलावा एक अन्य युवक का नाम भी परिजन ने संदेह के आधार पर बताया है। जिससे घटना से तीन दिन पहले छात्रा के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हुई ही, वो भी इस समय गांव से फरार है।


आरोपी से की जा रही है पूछताछ

पुलिस ने घटना के चार दिन बाद आरोपी विक्की को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, परिजन का आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। केस को दूसरा रूप देने का कोशिश की जा रही है। पीड़िता के शरीर पर जख्म और कमरे से एसिड की महक आने के बाद भी पुलिस केरोसिन तेल का महक आने की बात कह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस केस को सुसाइड का रूप देने की कोशिश कर रही है। पीड़िता की बुआ ने बताया की परिवार की आर्थिक हालत काफी कमजोर है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। पीड़िता का एक छोटा भाई भी है। उसकी मां का निधन हो चुका है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि या नेता विधायक से मदद नहीं मिली है। 


टैग्स