ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात विशाल सिंह सहित पांच अपराधियों को धर दबोचा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिले के नए पुलिस कप्तान राकेश कुमार द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया गया था. इसी निर्देश के आलोक में

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात विशाल सिंह सहित पांच अपराधियों को धर दबोचा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिले के नए पुलिस कप्तान राकेश कुमार द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया गया था. इसी निर्देश के आलोक में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर पिपराहा का रहने वाला कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को उसके एक सहयोगी के साथ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ धर दबोचा है. विशाल सिंह मुजफ्फरपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों में कई घटनाओं में शामिल रहा है. जिसकी पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी.


वहीं दूसरी सफलता जिले के कांटी थाना के पानापुर ओपी से हाथ लगी, जहां से पुलिस ने तीन अपराधी को धर दबोचा है. यह सभी अपराधी जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों घटित फ्लिपकार्ट से लूट कांड में शामिल थे साथ ही साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन सभी के द्वारा कई जघन्य अपराध को भी अंजाम दिया गया. तीनों अपराधी सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा इलाके के रहने वाले बताएं गए है. 


बता दें सभी अपराधियों से कई हथियार के साथ-साथ पुलिस ने फ्लिपकार्ट से लूटी गई ₹133000 भी बरामद किया है. कुल मिलाकर पुलिस ने एक साथ कई कांडों का उद्भेदन कर दिया है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा. अगर अपराधी अपराध करेगा तो पुलिस भी अपनी कार्रवाई में पीछे नहीं रहेगी.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता