ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Nia Raid In Bihar: हाजीपुर के बाद अब मुजफ्फरपुर में कई जगहों पर NIA की रेड, AK 47 के मामले में मुखिया समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

MUZAFFARPUR: बिहार के हाजीपुर(hajipur) के बाद अब एनआईए(nia) की टीम ने मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है। कुढनी प्रखंड के मलकौनी गांव में सुबह-सुबह एनआईए की टीम पहुंची है और मुखिया(mukh

Nia Raid In Bihar: हाजीपुर के बाद अब मुजफ्फरपुर में कई जगहों पर NIA की रेड, AK 47 के मामले में मुखिया समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के हाजीपुर(hajipur) के बाद अब एनआईए(nia) की टीम ने मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है। कुढनी प्रखंड के मलकौनी गांव में सुबह-सुबह एनआईए की टीम पहुंची है और मुखिया(mukhiya) नंदकुमार राय उर्फ भोला राय के आवास पर छापेमारी(raid) कर रही है।


जानकारी के अनुसार, करीब 6 घंटे से अधिक समय से एनआईए की टीम मुखिया भोला राय के घर के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान कैश और अन्य संदिग्ध चीजों के बरामद होने की सूचना है। पूर्व में मुखिया का बेटा AK-47 बरामदगी के मामले में जेल जा चुका है।


मुखिया के घर के अलावे मुजफ्फरपुर में कई जगहों पर NIA  की छापेमारी चल रही है। अत्याधुनिक हथियार AK 47 के मामले में एनआईए की टीम जांच कर रही है। हाल के दिनों में बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियार एवं उसे रिलेटेड केस में अभियुक्तों के घर छापेमारी चल रही है।


मुजफ्फरपुर के कुढनी के मलकौली में मुखिया नंदकुमार राय उर्फ भोला राय, मीठनपुरा में आर्म्स सप्लायर बबलू खान साहेबगंज, जैतपुर थाना क्षेत्र और बरियारपुर थाना क्षेत्र में भी NIA की रेड चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर और वैशाली में आधा दर्जन जगहों पर अत्याधुनिक हथियार बरामद से जुड़े मामले में NIA की छापेमारी हो रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता