ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

DTO, SDM और पुलिस अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

MUZAFFARPUR: DTO, SDM और पुलिस अफसर बनकर लोगों से ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मुकेश और

DTO, SDM और पुलिस अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: DTO, SDM और पुलिस अफसर बनकर लोगों से ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मुकेश और सोनू के रूप में हुई है।


मुजफ्फरपुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में भी अलग-अलग जिले में एवं थानों में इनके खिलाफ कई केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि मोतीपुर में 2021 में यही मामला सामने आया था। उन्होंने बताया की अलग-अलग नाम से अधिकारी बनकर ये लोग ठगी का काम करते थे। भोले भाले लोगों को निशाना बनाकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करते थे। 


यदि गाड़ी का पेपर बनाना होता था तब इन लोगों में से कोई डीटीओ बन जाता था। जब थाने से काम होता तो ये पुलिस अधिकारी बन जाते थे। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धोखा देते थे। कभी एसडीएम तो कभी सरकारी विभाग का अधिकारी खुद को बता ठगी करते थे। सोनू कुमार वैशाली जिला का रहने वाला है वही मुकेश कुमार सहरसा जिला का रहने वाला है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में भी पूर्णिया में भी केस दर्ज हैं।


 उन्होंने बताया कि दोनों के पास से दो मोबाइल साथ ही वैगन आर कार को जब्त किया गया है। इस गाड़ी से घूम-घूम कर ये दोनों ठगी का काम करता था। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है। इनकी निशानदेही के आधार पर इस गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचा जाएगा। इस गिरोह के सभी सदस्यों के बारे में पता लगाया लगाया जा रहा है।