ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : 1.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, पुलिस ने एक हजार किलो जब्त किया, तीन तस्कर भी धराए

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां डीआरआई मुजफ्फरपुर और पटना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है

बिहार : 1.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, पुलिस ने एक हजार किलो जब्त किया, तीन तस्कर भी धराए
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां डीआरआई मुजफ्फरपुर और पटना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को भी दबोचा है. 


कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के  मनियारी थानाक्षेत्र के काजी इंडा टोल प्लाजा के पास हुई. बंगाल नंबर की ट्रक पर एक हजार किलो गांजा लोड कर तीन तस्कर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से समस्तीपुर जा रहे थे. तभी डीआरआई की टीम ने तीन तस्करों को भी दबोच लिया. फिलहाल तीनों से माड़ीपुर स्थित कार्यालय में पूछताछ की जा रही है. 


डीआरआई के ऑफिसर ने बताया कि ट्रक आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से समस्तीपुर जा रही थी. डीआरआई ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक की जब तलाशी ली तो 362 बोरी चावल की खेप के बीच 1000 किलो वजन का 99 पैकेट गांजा छिपा मिला. ड्राइवर और उसके साथी ने बताया कि गांजा विशाखापट्टनम में उसके वाहन में छिपा कर रखा गया था और गंतव्य स्थान मुजफ्फरपुर था. मुजफ्फरपुर से निकलने के बाद फिर वहां से आगे जाता. वहीं गिरफ्तार तीनों तस्करों की निशानदेही पर ट्रक मालिक को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता