ब्रेकिंग
मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहीं

मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस कौ चुनौती देने का काम कर रहे हैं। अपराधियों के हौसल

मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस कौ चुनौती देने का काम कर रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि इसे देखकर ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। आरजेडी ने बिहार में हुए 105 आपराधिक घटनाओं को लेकर आज राजभवन मार्च किया और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने की मांग की गयी। लेकिन शाम होते ही मुजफ्फरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि जिस युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा बरामद किया। मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गयी। घटना रामपुर हरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता