ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरपुर में शराब पार्टी करते और अवैध हथियार लहराते छात्रा का फोटो वायरल, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

MUZAFFARPUR: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा नजर आ रही है। जिसमें हाथ में एक पिस्टल है और बेड पर शराब और सिगरेट के पैकेट रखा हुआ है। फ़ोटो वायरल होने के बाद

मुजफ्फरपुर में शराब पार्टी करते और अवैध हथियार लहराते छात्रा का फोटो वायरल, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा नजर आ रही है। जिसमें हाथ में एक पिस्टल है और बेड पर शराब और सिगरेट के पैकेट रखा हुआ है। फ़ोटो वायरल होने के बाद नगर डीएसपी राघव दयाल ने सदर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिये हैं।


फोटो वायरल होने के बाद उक्त छात्रा की किरकिरी हो रही है। दरअसल उक्त फोटो में दिख रही छात्रा सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है। उक्त छात्रा ने सोशल मीडिया पर खुलेआम पिस्टल, शराब और सिगरेट का फोटो अपलोड किया था जिसके बाद किसी ने उसके पोस्ट का स्क्रीन शार्ट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 


अब बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि छात्रा के पास हथियार और शराब कैसे पहुँचा। हालाकि यह मुजफ्फरपुर जिले के लिए पहला मामला नहीं है कि हथियार और शराब के साथ किसी का फोटो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। इस वायरल फोटो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


मामला सामने आने के बाद नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा की एक फ़ोटो वायरल हो रहा है जिसमे दिख रही छात्रा की छानबीन शुरू कर दी गई है और सदर थानेदार को यह आदेश दिया गया है कि फ़ोटो की जांच कर आगे की करवाई रिपोर्ट दे। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता