ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला

मुजफ्फरपुर : पुलिस ने सेंट्रल पार्क होटल में छापेमारी कर लड़का-लड़की को पकड़ा, बंद कमरे से नशे की हालत में हिरासत में लिए गए 5 लोग

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां पुलिस ने होटल सेंट्रल पार्क में छापेमारी कर लड़के-लड़कियों को एक कमरे से पकड़ा है. होटल के एक बंद कमरे से पुलिस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां पुलिस ने होटल सेंट्रल पार्क में छापेमारी कर लड़के-लड़कियों को एक कमरे से पकड़ा है. होटल के एक बंद कमरे से पुलिस ने 5 लड़कों को नशे की हालत में हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए 5 लड़कों को पुलिस थाने लेकर गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना जिले के काजीमहमदपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अघोरिया बाजार के समीप होटल सेंट्रल पार्क में कुछ लड़का-लड़की पार्टी मना रहे हैं. सूचना मिलते ही सिटी एसपी ने फौरन कार्रवाई करते हुए नगर डीएसपी रामनरेश पासवान और क्यूआरटी की टीम के साथ छापेमारी की. पुलिस ने मौके से 5 लड़कोंऔर लड़कियों को होटल में पकड़ा. हालांकि फिर लड़कियों को छोड़ दिया गया. लेकिन पांचों लड़कों को पुलिस हिरासत में थाने ले जाया गया. 


नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई. नगर थाना और काजीमहमदपुर थाना की टीम ने मिलकर होटल में रेड मारा. 5 लड़कों को हिरासत में लिया गया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. संदिग्ध युवक नशे की हालात में पकड़े गए हैं. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता