ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

मुजफ्फरपुर में हथियार और हैंड ग्रेनेड के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

MUZAFFARPUR : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मुजफ्फरपुर की जिला पुलिस ने हथियार और हैंड ग्रेनेड के साथ तीन अपराधियों

मुजफ्फरपुर में हथियार और हैंड ग्रेनेड के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मुजफ्फरपुर की जिला पुलिस ने हथियार और हैंड ग्रेनेड के साथ तीन अपराधियों को अरेस्ट किया है.  गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का है, जहां कटरा पुलिस ने हथियार और हैंड ग्रेनेड के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के पुलिस उपाधीक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनौर गांव में छापेमारी कर पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड, राइफल, गोली और मोबाईल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस उपाधीक्षक मनोज पाण्डेय ने आगे कहा कि उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध नक्सलियों से भी हो सकता है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस टीम अपराधियों की जानकारी जुटाने में लग गई है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिवशंकर साह, फुलेस्वर साहनी और संतोष शाह के नाम से हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता