ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

मुजफ्फरपुर में एक युवक ने की आत्महत्या, कई दिनों से टेंशन में था

MUZAFFARPUR : जिले के नगर थाना इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने मृतक

मुजफ्फरपुर में एक युवक ने की आत्महत्या, कई दिनों से टेंशन में था
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  जिले के नगर थाना इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां सिकंदरपुर अम्बेडकर नगर मुहल्ले में एक युवक का  शव उसके ही घर से फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान अम्बेडकर नगर निवासी पौदार साहनी के बेटे बबलू सहनी के रूप में हुई. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी, जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक मछली का व्यापार करता था और वह कल देर रात अपने पिता से पैसे लेकर कुछ खाया पिया था और आज उसका शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला.


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालात कुछ दिनों से सही नही था. बीते कुछ दिनों से अजीबो गरीब व्यवहार करता था. कल रात वह घर पर आके सोया और आज सुबह इस तरह की घटना सामने आई. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता