ब्रेकिंग
छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त

मुजफ्फरपुर मे हाई प्रोफाइल मर्डर : रिटायर्ड एआइजी और पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी ही स्कूटी ले कर फरार हो गए हत्यारे

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रिटायर्ड एआइजी और उनकी पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद हत्यारे उनकी ही स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए.मामला ब्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रिटायर्ड एआइजी और उनकी पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद हत्यारे उनकी ही स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए.

मामला ब्रह्मपुरा थाना इलाके के ज्ञान लोक मुहल्ले की है. हत्यारे अपने साथ दंपत्ती का फोन भी ले गए हैं, जो स्विच ऑफ बता रहा है. डबल मर्डर की वारदात को कब अंजाम दिया गया इसका किसी को पता भी नहीं चला. 

बुधवार को जब पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर गई तो एक कमरे में खून से लथपथ दंपत्ती की लाश मिली. मृतक की चार बेटियां हैं. जिनमें से तीन की शादी हो गई है और सबसे छोटी बेटी मल्टीनेशनल कंपनी में अधिकारी है और बाहर रहती है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है.