ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: बालू लदे ट्रक और ऑटों के बीच सीधी टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसे देखने को मिलती है। इसी क्रम में आज जिले के सकरा थाना क्

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: बालू लदे ट्रक और ऑटों के बीच सीधी टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसे देखने को मिलती है। इसी क्रम में आज जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर पटेल चौक के पास भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पटेल चौक के पास की है जहां बुधवार की अहले सुबह एक बालू लदा हाइवा ट्रक और यात्री ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो सवार तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा गया। 


वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने सकरा थाना के पुलिस को दी। जिसके बाद आनन-फानन में सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता