ब्रेकिंग
दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर

मुजफ्फरपुर में बेखौफ हुए बदमाश! कारोबारी की हत्या के बाद अब स्कूली छात्र को मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत तीन लोगों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा

मुजफ्फरपुर में बेखौफ हुए बदमाश! कारोबारी की हत्या के बाद अब स्कूली छात्र को मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत तीन लोगों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि बदमाशों ने एक स्कूली छात्र को बीच सड़क पर गोली मार दी। सुबह सवेरे गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगो में सनसनी फैल गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खवड़ा के पास की है।


बताया जा रहा है कि घायल छात्र स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकला था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस इलाके के लोगों से घटना की जानकारी ले रही है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। किस कारण से छात्र को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता