ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ रेप, खून से लथपथ मिली पीड़ित बच्ची

MUZAFFARPUR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को एक शख्स ने अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके की है. जहां एक बदमाश ने बच्ची के साथ हैवानियत की है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना की खबर तब लगी जब पीड़ित बच्ची खून से लथपथ अपने घर पहुंची. परिजनों ने बताया कि बच्ची बकरी को लेकर चराने गई थी. इस दौरान जब अचानक वह घर पहुंची, तो वह लहूलुहान थी. पूछने पर उसने साडी आपबीती बताई. बच्ची को फिलहाल SKMCH में भर्ती कराया गया है. 


परिजनों ने बताया कि जब बच्ची इस हालत में घर पहुंची, तो उसे फ़ौरन स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे SKMCH रेफर कर दिया. इसके साथ ही पुलिस को घटना कि सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में बच्च की इलाज और मेडिकल जांच कराई जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता