ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

मुजफ्फरपुर में अफरोज हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने रची थी हत्या की साजिश

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौक पर बीते 27 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साएं लोगों न

मुजफ्फरपुर में अफरोज हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने रची थी हत्या की साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौक पर बीते 27 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और नगर एएसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में एक एसआटी टीम का गठन किया गया।


टीम में विशेष पुलिस बल के साथ-साथ मिठनपुरा थाना के थानेदार राकेश कुमार को शामिल किया गया। पुलिस की टीम ने गुप्त सूत्रों के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य को इकट्ठा करना शुरू किया इसी क्रम में पुलिस को कामयाबी मिली और घटना के मुख्य आरोपी और शूटर को गिरफ्तार किया। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में भी एक कांड में समस्तीपुर के रहने वाला शूटर जेल जा चुका है।


 अफरोज की हत्या आपसी दुश्मनी में की गयी थी। हत्या से पहले एक होटल में मीटिंग की गयी। उसके बाद पल-पल रेकी कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। इस घटना में अफरोज के पड़ोसी के साथ-साथ कुल पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। वही इस कांड में दो अन्य बदमाश अभी भी फरार है। पुलिस की माने तो यह घटना सिर्फ आपसी विवाद और लेन-देन के कारण हुई है।