ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

मुजफ्फरपुर में कैश वैन से 24 लाख की लूट, CM नीतीश और DGP समाहरणालय में कर रहे हैं मीटिंग

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी कैश वैन से 24 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी कैश वैन से 24 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आज मुजफ्फरपुर में मौजूद हैं. सीएम नीतीश कलेक्ट्रिएट में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. कानून व्यवस्था और सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा चल रही है. 


वारदात मुजफ्फरपुर के नगर थाना की है. शहर के कच्ची पक्की इलाके में अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाया है. दिनदहाड़े अपराधी कैश वैन से 24 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हैं. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. कैश वैन के ड्राइवर और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी मुजफ्फरपुर समाहरणालय में मौजूद हैं. लॉ एंड आर्डर की समीक्षा बैठक चल रही है. वहीं, दूसरी ओर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 24 लाख रुपये कैश के साथ-साथ अपराधी सुरक्षा गार्ड का रायफल भी लूटकर फरार हो गए.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता