ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar Crime News: नानी के घर आई लड़की का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से बार फिर झकझोर करने वाली खबर सामने आई है, जहां नहर के पास एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से बार फिर झकझोर करने वाली खबर सामने आई है, जहां नहर के पास एक युवती के डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कमतौल गांव के पास नहर में युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है। 


पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के चकसैद गांव की रहने वाली युवती के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों पहले ही मोहिनी पंचायत के अंतर्गत स्थित नानी के घर आई हुई थी, जो कि कुढ़नी थाना क्षेत्र में ही आता है। बताया जा रहा है कि युवती नानी के यहां रहने आई थी, लेकिन अब उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला है।


स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया होगा। घटनास्थल की स्थिति और शव की हालत को देखकर प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार और हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


इस बारे में कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ कॉल डिटेल्स की जांच भी की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन हर ऐंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।