ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

बिहार में बड़ी वारदात: महिला और उसके तीन बच्चों की अपहरण के बाद हत्या, नदी किनारे चारों का शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, अपहरण के बाद हत्या की आशंका।

Bihar Crime News
महिला और तीन बच्चों की हत्या
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एकसाथ चार शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। चार दिन से लापता महिला का शव तीन बच्चों के साथ अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के समीप गंडक नदी किनारे मिला।


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित भारी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अब शवों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गए है। महिला और तीन बच्चों की अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।


मृतकों की पहचान कृशमोहन कुमार की पत्नी 22 वर्षीय ममता कुमारी, उनके बेटे आदित्य कुमार (6 वर्ष), अंकुश कुमार (4 वर्ष) और दो वर्षीय पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई है। स्वजनों ने शव की पहचान करते हुए अपहरण के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।


परिजनों के अनुसार, 10 जनवरी को अहियापुर थाना में महिला और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मृतक कृशमोहन कुमार, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, ने पुलिस को बताया कि वे बखरी सिपाहपुर निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। 10 जनवरी की सुबह वे ऑटो चलाने जीरो माइल गए थे। शाम करीब छह बजे लौटने पर उनकी मां ने बताया कि ममता कुमारी अपने तीनों बच्चों के साथ सुबह 11 बजे मार्केटिंग के लिए जीरो माइल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।


काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 12 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने परिजनों से बात के दौरान स्वीकार किया कि महिला और बच्चों का अपहरण कर लिया गया है और पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बदमाशों ने चारों की हत्या कर शव नदी में फेंक दिए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस सक्रिय होती, तो शायद इस जघन्य वारदात को रोका जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपहरण, हत्या और पुलिस को मिली धमकी के सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता