ब्रेकिंग
Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका

Muzaffarpur Crime News: जहरीली शराब से मौत के बाद टूटी उत्पाद पुलिस की नींद, दो दर्जन से अधिक शराबियों और माफिया को दबोचा

MUZAFFARPUR: बिहार के सीवान, छपरा और गोपालगंज में जहरीली शराब से अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग एक्शन मोड में आ गई

Muzaffarpur Crime News: जहरीली शराब से मौत के बाद टूटी उत्पाद पुलिस की नींद, दो दर्जन से अधिक शराबियों और माफिया को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के सीवान, छपरा और गोपालगंज में जहरीली शराब से अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग एक्शन मोड में आ गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक शराब माफियाओं और शराबियों को गिरफ्तार किया है।


छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब को भी जब्त किया है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि दियारा इलाके में ड्रोन कैमरे की मदद से शराब की भट्ठियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करने के साथ-साथ शराब बनाने वाले उपकरणों, गैस चूल्हों, ड्रम और गैलनों को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने अब तक 140 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान 5,000 लीटर से ज्यादा देशी शराब को नष्ट किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने 2200 लीटर विदेशी शराब, 252 लीटर स्प्रीट, 1527 लीटर चूल्हाई शराब और 10114 लीटर जावा महुआ जब्त किया है। वही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता