ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Bihar Crime News: बिहार के बड़े लिकर माफिया के घर पुलिस की छापेमारी, तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त; होली में खपाने की थी तैयारी

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां होली को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहले सुबह एक बड़े शराब माफिया के घर पहुंच गई। जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए घर मे

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां होली को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहले सुबह एक बड़े शराब माफिया के घर पहुंच गई। जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए घर में बने तहखाने से लाखों के विदेशी शराब जब्त किया है।


वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली तीन लग्जरी कार और एक फ्रिज भी पुलिस ने जब्त किया है हालांकि पुलिस के पहुंचते ही सभी शराब माफिया घर छोड़कर फरार हो गये। वहीं पुलिस घर की महिलाओं से पूछताछ कर रही है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मोथहां फकीराना गांव में शराब माफिया मनोज राय, इंद्रजीत राय के घर अहले सुबह ग्रामीण एसपी विद्यासागर के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। उस दौरान सभी शराब माफिया गाड़ी में शराब की खेप अलग अलग भेजनें के लिए अपलोड कर रहे थे, तभी पुलिस को देख फरार हो गये।


खुद ग्रामीण एसपी ने ने घर की पड़ताल की। घर में एक तहखाना बना था, जिसमे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई हैं। जिसकी क़ीमत करीब 30 लाख बताई जा रही हैं। वहीं घर से 3 लग्जरी कार, एक फ्रिज भी बरामद किया गया है। वहीं पूछताछ के लिए घर की महिलाओं को थाना पर लाया गया हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता