ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Muzaffarpur Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा गैंग के पांच शातिर बदमाश, हथियार और गोलियां बरामद

MUZAFFARPUR: बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे पांच शातिर अपराधियों को पुलिस ने हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना प्राप्त ह

Muzaffarpur Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा गैंग के पांच शातिर बदमाश, हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे पांच शातिर अपराधियों को पुलिस ने हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सरैया अनुमंडल क्षेत्र के राजेपुर थाना अन्तर्गत पिपरा असली गांव में तकरीबन आधा दर्जन अपराधकर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं।


अपराधियों के जमा होने के जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें राजेपुर थाना प्रभारी को कारवाई का निर्देश दिया गया। जिसके बाद राजेपुर थाना प्रभारी राधे श्याम दल बल के साथ थाना क्षेत्र के पिपरा असली गांव में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार अपराधी की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 6 कारतूस, पीतल का चाकु और कई अन्य सामान बरामद हुआ।


पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी लुट और छिनतई जैसी घटना को अंजाम देते थे। पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तकरीबन आधा दर्जन अपराध कर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं। जिसके बाद एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता