ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: NH के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इलाके के लोगों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फऱपुर में NH 27 से सटे मैठी टोल प्लाजा के समीप एक गाछी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 


मृतक की पहचान पियर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी महेश राय का पुत्र प्रिंस कुमार (22) वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने पर चलेगा। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह आसपास क्षेत्र के लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही मिनटों में शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। 


लोगों का जमावड़ा घटनास्थल के आसपास लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की प्राथमिक जांच कर रही है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा। 


मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता