ब्रेकिंग
Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस

Muzaffarpur Crime News: विद्या के मंदिर में महापाप, क्लासरूम में पांचवीं की छात्रा से रेप की कोशिश; हेडमास्टर ने दरवाजा बंद किया और लड़की के कपड़े उतार दिए

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में विद्या के मंदिर में महापाप हुआ है। यहां स्कूल के हेडमास्टर ने पांचवीं के छात्रा के साथ स्कूल के अंदर रेप करने की कोशिश की है। पीड़िता ने अपनी जो आपबीती

Muzaffarpur Crime News: विद्या के मंदिर में महापाप, क्लासरूम में पांचवीं की छात्रा से रेप की कोशिश; हेडमास्टर ने दरवाजा बंद किया और लड़की के कपड़े उतार दिए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में विद्या के मंदिर में महापाप हुआ है। यहां स्कूल के हेडमास्टर ने पांचवीं के छात्रा के साथ स्कूल के अंदर रेप करने की कोशिश की है। पीड़िता ने अपनी जो आपबीती सुनाई है, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। आरोपी हेडमास्टर ने बच्ची को क्लासरूम मे बुलाया और गेट बंद कर उसके कपड़े उतार दिए। हेडमास्टर की मंशा को भांपकर लड़की ने शोर मचाया तब जाकर उसकी इज्जत बच सकी।


दरअसल, यह पूरा मामले प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर दोनवार पर्दानसी का है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को पीड़ित लड़की पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। बच्ची बाहर खेल रही थी, तभी हेडमास्टर मो. मजहूर जीशान वहां पहुंचा और बच्ची को आवाज देकर क्लासरूम में बुलाया। क्लासरूम में बच्ची के पहुंचने के बाद आरोपी हेडमास्टर ने उसे खिड़की बंद करने को कहा।


छात्रा ने खिड़की बंद कर दी, तभी आरोपी हेडमास्टर ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और बच्ची के सारे कपड़े उतार दिए। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर स्कूल के बगल में घास काट रही महिला और रसोइया क्लासरूम में पहुंच गए और दोनों ने बच्ची की लाज बचाई। बच्ची दो दिनों तक डर के कारण चुप थी लेकिन आखिरकार उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी हेडमास्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता