ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

क्या यही शराबबंदी है? अब शिक्षा के मंदिर में शराब तस्करों की एंट्री, कॉलेज से लाखों का माल बरामद

मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल महाविद्यालय परिसर के एक खंडहरनुमा मकान से पुलिस ने करीब 210 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस शराब तस्करों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: जहां एक तरफ मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब और शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है और धंधेबाजों पर सख्ती बरत रही है। वही अब शराब कारोबारियों ने  शिक्षा के मंदिर को शराब तस्करी का नया ठिकाना बना लिया है। अब पुलिस भी यह सोचने पर मजबूर हो गई है की शराब कारोबारी किस हद तक शराब की तस्करी को लेकर जा सकते हैं। 


दरअसल मुजफ्फरपुर की पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बैरिया में स्थित महेश भगत बनवारी लाल महाविद्यालय परिसर में स्थित एक खंडहर नुमा मकान में छापेमारी कर तकरीबन 24 कार्टून यानी तकरीबन 210 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन को कोई जानकारी ही नहीं है।


जबकि शराबबंदी वाले बिहार में सरकार द्वारा यह नियम लाया गया था कि जिस मकान से शराब बरामद होगा, उसको सील कर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जहां से विदेशी शराब को बरामद किया गया है, वह कॉलेज परिसर है। महाविद्यालय के खंडहरूमा मकान से शराब की खेप बरामद किया गया है। सवाल यह उठता है कि क्या महाविद्यालय के प्रबंधक पर कार्रवाई होगी? क्या कॉलेज के उस भवन को सील किया जायेगा जहां से शराब बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  



वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बैरिया में स्थित महेश भगत बनवारी लाल महाविद्यालय परिसर में स्थित एक खंडहर नुमा मकान में छापेमारी कर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। जिसे लेकर महाविद्यालय के प्रबंधक से पत्राचार किया जाएगा। वही पुलिस के द्वारा एक शराब तस्कर की पहचान की गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।क्या यही शराबबंदी है? अब शिक्षा के मंदिर में शराब तस्करों की एंट्री, कॉलेज से लाखों का माल बरामद

टैग्स