ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का घिनौना कारोबार, दर्जनभर महिला समेत 13 लोग हिरासत में; गायब बच्चियों का रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मसाज सेंटरों व ब्यूटी पार्लरों पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई में 12 महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया, जबकि कई लापता बच्चियों के रेस्क्यू की भी जानकारी सामने आई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस की विशेष टीम ने शहर के दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 12 महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। 



पुलिस सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार के अनुसार, पुलिस को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के कुछ पॉश इलाकों में संचालित मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियां चल रही हैं।



सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 12 महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया। सभी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के तार कांटी थाना क्षेत्र में दर्ज कुछ पुराने अपहरण के मामलों से भी जुड़े हो सकते हैं। परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए मामलों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर शहर के कुछ ब्यूटी पार्लरों और मसाज सेंटरों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कई लापता बच्चियों को रेस्क्यू किए जाने की भी जानकारी दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बच्चियों और महिलाओं को इन ठिकानों तक कैसे लाया गया।



पुलिस की प्रारंभिक जांच और हिरासत में लिए गए लोगों के बयानों से कथित नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस को आशंका है कि नेटवर्क सामाजिक या पारिवारिक कारणों से असुरक्षित स्थिति में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था। जांच में कथित तौर पर यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों को आश्रय और आर्थिक सहायता का लालच देकर अवैध गतिविधियों में धकेला जाता था। पुलिस इन बयानों की सत्यता की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।


नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस कथित संगठित नेटवर्क के पीछे सक्रिय मुख्य संचालकों और अन्य जिम्मेदार लोगों तक पहुंचना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क को किसी स्तर पर संरक्षण या सहयोग मिल रहा था या नहीं। एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता