ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 66 ATM कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके 4-5 अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के 66 ATM कार्ड और अपराध में इस्तेमाल किया जाने वाला एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी बाबा उर्फ रिशु के रूप में हुई है।



पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित उर्मिला नर्सिंग होम के पीछे एक शातिर अपराधी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके ATM कार्ड बदलता है और इसके बाद उनके बैंक खातों से अवैध तरीके से पैसे निकालता है।



सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अहियापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सन्नी बाबा उर्फ रिशु अहियापुर थाना क्षेत्र के साओ-बुढनपुरा, कृष्णा कुमार ठाकुर के मकान के पीछे का रहने वाला बताया गया है।



पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने के साथ उसके घर की भी विधिवत तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान मिले। आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के कुल 66 ATM कार्ड बरामद किए गए। इनमें SBI, HDFC और IDBI समेत कई प्रमुख बैंकों के ATM कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।



पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह ATM बूथों के आसपास घात लगाकर बैठता था। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने के लिए ATM बूथ पर आता था, तो वह मदद करने के बहाने उसका ATM PIN देख लेता था।



इसके बाद मौका पाकर वह व्यक्ति का असली ATM कार्ड चालाकी से बदल देता था और उसकी जगह दूसरा फर्जी ATM कार्ड दे देता था। PIN की जानकारी उसके पास पहले से होती थी। कार्ड बदलने के बाद वह संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकाल लेता था।



एसडीपीओ नगर-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी बाबा उर्फ रिशु का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में औराई थाना क्षेत्र में ATM से धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा आरोपी को अहियापुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, अहियापुर और औराई थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।



पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने गिरोह से जुड़े 4 से 5 अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है। ये सभी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले इस गिरोह के नेटवर्क और उसके काम करने के तरीके के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।



इस मामले को लेकर अहियापुर थाना में कांड संख्या 1277/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब बरामद ATM कार्डों और मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी के जरिए की गई अन्य ठगी की घटनाओं और उसके गिरोह से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता