ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला मरछिया देवी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। खास बात यह है कि इसी परिवार में पहले भी दो हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस ने SIT का गठन कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है।


यह घटना मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के रमतोहमा गांव की है। यहां बलदेव पंडित की 70 वर्षीय पत्नी मरछिया देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पानापुर थाना पुलिस के साथ डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाएगी।


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी घर में पहले भी दो हत्याएं हो चुकी हैं और यह तीसरी घटना है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी आपसी विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है। 


ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी साइको अपराधी द्वारा की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से एक गोली का खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता