ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

317 शातिर अपराधियों पर चलेगा स्पीडी ट्रायल, SSP के निर्देश पर पुलिस तैयार कर रही क्राइम कुंडली

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गंभीर अपराधों में शामिल 317 शातिर अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है। SSP के निर्देश पर पुलिस अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा और विशेष अभियान शुरू किया है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के सख्त निर्देश पर जिला पुलिस अब चिन्हित गंभीर अपराधियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में पूरी ताकत से जुट गई है।



विगत नौ महीनों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, छिनतई और दुष्कर्म जैसे जघन्य एवं संगीन अपराधों में शामिल करीब 317 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अब इन सभी चिन्हित अपराधियों के मामलों की अदालती सुनवाई में तेजी लाने के लिए स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) चलाया जाएगा। इस संबंध में एसएसपी ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और विशेष पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।



इस विशेष रणनीति के तहत, पुलिस की एक विशेष विंग सभी संबंधित मामलों में संकलित किए गए साक्ष्यों, वैज्ञानिक प्रमाणों और गवाहों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा कर रही है। पुलिस टीम सभी शातिर और सक्रिय अपराधियों की पूरी 'कुंडली' यानी उनका आपराधिक इतिहास (डोजियर) खंगाल रही है। अदालत में पुलिस द्वारा बेहद प्रभावी पैरवी की जाएगी, ताकि गवाहों के बयान समय पर और सही तरीके से दर्ज कराए जा सकें। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन मामलों में जल्द से जल्द सुनवाई पूरी कराकर अपराधियों को दोषसिद्ध करना और उन्हें सलाखों के पीछे भेजना है।



एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चिन्हित किए गए अपराधियों के खिलाफ पुलिस बेहद कठोर रुख अपनाएगी। अदालत में पुख्ता साक्ष्यों के साथ गवाहों के बयान इस तरह दर्ज कराए जाएंगे ताकि नए कानून के प्रावधानों के तहत अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।



इसके साथ ही, वैसे शातिर अपराधी जिनका डोजियर पहले से तैयार है और जिनका नाम पुलिस की 'गुंडा पंजी' (गुंडा रजिस्टर) में दर्ज है, उनकी वर्तमान गतिविधियों पर पुलिस की विशेष टीम लगातार पैनी नजर रख रही है। एसएसपी ने साफ किया कि जो अपराधी लगातार अपराध में सक्रिय हैं या जिन्हें किन्हीं कारणों से कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, उनकी जमानत खारिज कराने के लिए भी पुलिस माननीय न्यायालय में शीघ्र ही आवेदन देगी। न्यायालय को इन अपराधियों के गंभीर कारनामों से अवगत कराया जाएगा ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता