ब्रेकिंग
बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में

मुस्लिम लड़की से शादी करने की मिली सजा, लड़के के साथ हो गया बड़ा कांड

VAISHALI: मुस्लिम लड़की से शादी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनो ने हत्या कर लड़के को पेड़ से लटका दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के परिजनों के बीच कोहराम

मुस्लिम लड़की से शादी करने की मिली सजा, लड़के के साथ हो गया बड़ा कांड
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: मुस्लिम लड़की से शादी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनो ने हत्या कर लड़के को पेड़ से लटका दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि बेटी की लव मैरिज से उसके परिवार वाले नाराज थे। बेटी को पहले अपने पास बुला लिया फिर हिंदू दामाद की हत्या कर शव को बगीचे में ले जाकर पेड़ से लटका दिया। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक की पहचान बहुआरा निवासी सत्यनारायण चौधरी के बेटे 24 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है। संतोष पास के मालपुर गांव की ही मुस्लिम लड़की से प्यार कर बैठा था। मोहम्मद शौतक अली की 21 वर्षीय पुत्री मोसरत खातून से पिछले 3 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।  संतोष दिल्ली के किसी कंपनी में काम करता था। जिसके कारण लड़की से मिलना जुलना नहीं होता था। इसी को लेकर लड़की तीन महीने पहले लड़के के पास दिल्ली चली गई थी जहां दोनों ने शिव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचा ली फिर कोर्ट मैरिज कर लिया। 


इधर लड़की के घर वालों ने लड़के और उसके परिवार पर ही बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी लड़के के घर वालों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दस दिन पहले दोनों प्रेमी-युगल अपने गांव चले आए। जब लड़के वाले ने लड़की को पुलिस के सामने पेश किया तो लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। जिसमें लड़की ने लड़के के साथ जीने मरने की बात कही थी। 


बावजूद इसके लड़की वाले से पैसा लेकर पातेपुर थाने में तैनात एसआई हसन सरदार ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। जिसके बाद लड़की वालों ने लड़के की तलाश शुरू की। बीती देर रात लड़के को ससुराल बुलाया गया जहां पहुंचते ही युवक की हत्या कर शव को बगीचे में ले जाकर पेड़ से लटका दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़के वाले मौके से फरार हो गये। इधर मृतक संतोष के परिवार वालों ने जब बेटे की खोजबीन शुरू की तब पता चला कि शव बगीचे में पेड़ से लटका दिया गया है। 


जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संतोष के रूप में की। बेटे की हत्या के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बहुआरा में मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं वही दोषी पातेपुर थाने के एसआई हसन सरदार पर कार्रवाई करने की भी मांग की है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता