ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime: 36 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, विनोद हत्याकांड में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार

घटना 3 मार्च की है जब बलुआहा पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

BIHAR POLICE
अपराधी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime: सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में बलुआहा पुल के पास हुए हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है। 


बता दें कि बीते 3 मार्च को बलुआहा पुल के पास मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहरसा और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतक के पिता के बयान पर महिषी थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू किया गया। घटना के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। 


इस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV  फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान की। गिरफ्तार अपराधकर्मी में हरदेव यादव (पिता - सरयुग यादव, निवासी - कोठिया, थाना - महिषी, एवं सनोज यादव (पिता - सिकंदर यादव, निवासी - तिलाठी, थाना - कनरिया दोनों जिला सहरसा शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया कि मृतक बिनोद यादव उनके छोटे भाई की पत्नी से बातचीत करता था। 


परिवार द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद दोनों का बातचीत और समय समय पर मिलना-जुलना जारी रहा। इससे नाराज होकर आरोपियों ने योजना बनाकर बिनोद यादव की हत्या कर दी। हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर सहरसा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता का भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता