ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बेटी से मिलने गए पिता की ससुरालवालों ने की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेटी से मिलने उसके ससुराल गए पिता की ससुरालवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है. घटना मोतिहारी के गोबिंदगंज थाने के भे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेटी से मिलने उसके ससुराल गए पिता की ससुरालवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है. 

घटना मोतिहारी के गोबिंदगंज थाने के भेलानारी गांव की है. बताया जाता है  कि हरसिद्धि थाना इलाके  के बलुवा थरुहति के उमाकांत मिश्र के  बेटी की शादी भेलानारी के ददन शुक्ल के बेटे पंकज शुक्ल के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुरालवाले बहु को प्रताड़ित करते थे. 


मंगलवार को भी बेटी को प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिलने पर उमाकांत मिश्र अपनी बेटी से मिलने भेलानारी पहुंचे. जहां बेटी के ससुरालवालों ने मिलकर पीट-पीट कर उमाकांत मिश्र की हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता