ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजन पर लगा आरोप

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक युवक की पहचान गोरख महतो के 25 साल के बेटे चंदन महतो के रूप में की गई है. मामला संग्रामप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक युवक की पहचान गोरख महतो के 25 साल के बेटे चंदन महतो के रूप में की गई है.

 मामला संग्रामपुर थाना के जलाहा गांव की बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि युवक का बगल के गांव की ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक के परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के परिवार वालों ने ही घर बुलाकर युवक की हत्या कर दी है.

 युवक का गले में  फंदा लगाकर हत्या की गई है. हत्या कर शव को सरेह में फेंक दिया गया था. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर युवक के शव पर पड़ी. उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर डीएसपी सहित संग्रामपुर पुलिस थाना जांच में जुट गई है. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता