ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

सरकारी काम नहीं था... आधी रात सड़क खोद रहे 6 लोग क्यों पकड़े गए? मुंगेर पुलिस ने खोला राज

मुंगेर के अशोक स्तंभ चौक के पास देर रात सड़क किनारे खुदाई कर रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अंडरग्राउंड टेलीफोन केबल काटकर चोरी करने की तैयारी थी। मौके से खुदाई के सामान और वाहन बरामद हुए, जबकि कथित संवेदक फरार है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में सड़क किनारे देर रात हो रही खुदाई ने पुलिस को हैरान कर दिया। अशोक स्तंभ चौक के पास छह लोग कुदाल और गैता से सड़क खोद रहे थे। देखने में लगा कि शायद कोई सरकारी काम चल रहा है, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही पूरा मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक, सड़क के नीचे बिछे टेलीफोन के अंडरग्राउंड केबल को काटकर चोरी करने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कथित ठेकेदार फरार हो गया।



दरअसल, मुंगेर शहर के अशोक स्तंभ चौक के समीप की हैं जहां गुरुवार देर रात सड़क किनारे कुछ लोग खुदाई कर रहे थे। रात के अंधेरे में कुदाल और गैता चल रहे थे। शक होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।।पुलिस के अनुसार, सड़क के नीचे बिछे टेलीफोन के अंडरग्राउंड तार को निशाना बनाया गया था। मौके से करीब 20 से 25 कुदाल और गैता समेत खुदाई में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद हुए हैं। 



इसके अलावा एक स्कूटी, पल्सर बाइक और एक टोटो भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपितों में कुछ लोग पहले गैस पाइपलाइन बिछाने के काम से जुड़े थे। इसी दौरान उन्हें शहर में बिछे टेलीफोन के अंडरग्राउंड तारों की जगह और गहराई की जानकारी मिली थी। 



आरोप है कि इसी जानकारी का इस्तेमाल तार चोरी के लिए किया जा रहा था। पुलिस को शहर के दूसरे इलाकों में भी सड़क किनारे खुदाई किए जाने की जानकारी मिली है। अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इससे पहले कहीं टेलीफोन के तार काटकर चोरी तो नहीं की गई।



मामले में सदानंद यादव, मो. कयुम, मो. नजीमुद्दीन, मो. आफताब, मो. आदिल और मो. रकीब जोमिनदर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कथित संवेदक समेत कुछ अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से खुदाई के सामान बरामद हुए हैं। पूछताछ के आधार पर शहर में पहले हुई तार चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता