ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुंगेर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मुंगेर के चुरंबा में 25 वर्षीय तमन्ना परवीन का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने 10 लाख रुपये और सामान की दहेज मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा गांव में देर रात करीब 25 वर्षीय विवाहिता तमन्ना परवीन का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


मृतका के मायके वालों के मुताबिक, शादी के बाद से ही तमन्ना से दहेज में 10 लाख रुपये नकद, एसी और एलसीडी टीवी की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मृतका की बहन शबाना परवीन ने आरोप लगाया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद तमन्ना का घर बसाने की उम्मीद में दहेज में एफजेड मोटरसाइकिल दी गई थी। इसके बाद भी कथित तौर पर दहेज की मांग जारी रही।


परिजनों के अनुसार, तमन्ना का पति मो. चांद दुबई में काम करता है। तमन्ना की एक बेटी आयशा भी है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से मायके में मातम पसरा हुआ है।


पुलिस और FSL टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तमन्ना की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


फिलहाल आरोपित ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


मुंगेर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मुंगेर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोपमुंगेर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोपमुंगेर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप