ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सुशील मोदी के रिश्तेदार को जान से मारने की धमकी, क्रिमिनल किंग ने मांगी 5 लाख की रंगदारी

MUNGER : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के रिश्तेदार को मर्डर की धमकी दी है. जान से मारने की धमकी मिलत

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के रिश्तेदार को मर्डर की धमकी दी है. जान से मारने की धमकी मिलते ही पूरा परिवार दहशत के माहौल में है. पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


क्रिमिनल किंग ने मांगी 5 लाख की रंगदारी
वारदात मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने बेकापुर के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी मुकेश वर्मा को मर्डर की धमकी दी है. अपराधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश वर्मा डिप्टी सीएम सुशील मोदी के रिश्तेदार और केदारनाथ मुकेश चन्द्र ज्वेलर्स के मालिक हैं. बताया जा रहा है कि किंग नाम के किसी अपराधी ने फोन कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.


3 दिसंबर को सुशील मोदी के बेटे की हुई थी शादी
3 दिसंबर 2017 को डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी बेकापुर के रहने वाले मुकेश वर्मा के भाई नंद किशोर वर्मा की बेटी से हुई थी. अपराधियों ने मुकेश वर्मा को ही मर्डर की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. अपराधियों ने पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि रंगदारी नहीं देने पर मर्डर कर देंगे.


क्रिमिनल किंग की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित व्यवसायी मुकेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस में घटना की शिकायत की है. पुलिस को धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है. मुंगेर कोतवाली थाना की पुलिस अब किंग नाम के क्रिमिनल की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता