ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी नक्सली, BMP कैंप पर हमले का है आरोपी

MUNGER : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी नक्सली को बक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मुंगेर और भागलपुर के

STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी नक्सली, BMP कैंप पर हमले का है आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी नक्सली को बक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मुंगेर और भागलपुर के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि श्यामपुर थाना क्षेत्र के गोवड्डा गांव निवासी एक लाख का इनामी नक्सली गोपाल दास बक्सर स्टेशन के पास देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली ने साल 2018 में खड़गपुर थाना क्षेत्र में राम कृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार मजदूरों का फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। इस दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी की चार पोकलेन, दो हाइवा और बाइक को भी नक्सलियों ने फूंक दिया था। सरकार ने हार्डकोर्ट नक्सली के ऊपर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।


करीब 10 वर्ष पहले नक्सलियों ने अस्थाई बीएमपी कैंप पर हमला किया था। नक्सलियों के इस हमले में तीन सिपाहियों को गोली लगी थी। इस दौरान नक्सलियों ने वहां मौजूद चार राइफल, दो स्टेनगन, चार हैंड ग्रेनेड और करीब 600 चक्र गोली लूट लिया था। इस हमले में भी हार्डकोर नक्सली गोपाल दास शामिल था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से कड़ी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है।