ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

SP लिपि सिंह ने लगाई गुंडों की क्लास, देखिये कैसे थाने में लेडी सिंघम ने कराया गुंडा परेड

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मुंगेर एसपी लिपि सिंह भी अपराधियों पर दबिश बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं. पुलिस कप्तान ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मुंगेर एसपी लिपि सिंह भी अपराधियों पर दबिश बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं. पुलिस कप्तान लिपि सिंह ने जिले के थानों में गुंडों  लगाई. पुलिस अधीक्षक ने थाने में वैसे लोगों का परेड कराया जिनका नाम थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज है.


एसपी लिपि सिंह मुंगेर जिले के जमालपुर मॉडल थाने में गुंडों की परेड कराई. उन्होंने सभी थानों में बनाए गए गुंडा रजिस्टर में शामिल अपराधियों को थानों पर बुलाकर उनको सख्त निर्देश दिए. एसपी ने अपराधियों को सुधर जाने की सलाह दी. पुलिस कप्तान ने गुंडा रजिस्टर में शामिल सभी अपराधियों को थानों पर बुलाकर खुद से सभी से पूछताछ की. उन्होंने  गुंडा रजिस्टर में शामिल अपराधियों से उनके ट्रैक रिकार्ड के बारे में जानकारी ली.


गुंडा परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने  थानेदारों को निर्देश दिया कि वैसे अपराधी जिनका नाम थाना के गुंडा रजिस्टर में दर्ज है. उनके ऊपर लगातार निगरानी रखें. जिससे आगे किसी तरह की हरकत करने पर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि वैसे अपराधी जिनका नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज है, अगर उनके द्वारा कोई अपराध फिर से नहीं किया जा रहा है या किसी भी आपत्तिजनक और विवादास्पद कार्यों में उनकी संलिप्तता नहीं है, तो उनको गुंडा रजिस्टर से बाहर कर दिया जाये.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता