ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

SP लिपि सिंह के खौफ से थर्र-थर्र कांपे अपराधी, गोली मारने वालों ने कुर्की के पहले कोर्ट में कर दिया सरेंडर

MUNGER: जिले में एसपी लिपि सिंह का खौफ अपराधियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। एसपी की कार्रवाई से अपराधी थर्र-थर्र कांप रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का खौफ इस कदर दिख रहा है कि पु

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

MUNGER: जिले में एसपी लिपि सिंह का खौफ अपराधियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। एसपी की कार्रवाई से अपराधी थर्र-थर्र कांप रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का खौफ इस कदर दिख रहा है कि पुलिस कुर्की की सूचना मिलने पर अपराधी कोर्ट में सरेंडर को पहुंच गये। पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गयी।


एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर बासुदेवपुर ओपी की पुलिस आज उत्तम मिश्रा और अनिल यादव की संपत्ति कुर्क करने के लिए दल बल के साथ पहुंची थी।  लेकिन जब पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी तो स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि दोनों अपराधी सरेंडर करने कोर्ट गये हैं। कोर्ट में सरेंडर की पुष्टि कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई।  एसपी ने बताया कि बासुदेवपुर ओपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार छापामारी की और पुलिस दबिश का ही परिणाम है कि गोली मारने वाले अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।


एसपी ने बताया कि टार्जन मंडल को गोली मारने के मामले में फरार अपराधियों के घर संपत्ति की कुर्की करने गई पुलिस कार्रवाई और पुलिस दबिश के कारण दो अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोतवाली थाना अंतर्गत बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में टार्जन मंडल को विगत 16 फरवरी को गोली मार दी गई थी। घायल टार्जन मंडल के बयान पर बासुदेवपुर ओपी कांड संख्या 62/ 2020 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में उत्तम मिश्रा, रंजीत डॉन, राजन पासवान, अनिल यादव, रवि मंडल और घटक पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।


एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा को दिया था। सभी अपराधी फरार चल रहे थे। पुलिस ने अपराधियों के घर की संपत्ति कुर्क करने के लिए कार्रवाई करते हुए कोर्ट से कुर्की वारंट भी हासिल कर लिया था। इस मामले में रवि मंडल ने पहले ही सरेंडर कर दिया था। अन्य पांच अभियुक्तों उत्तम मिश्रा, रंजीत डॉन, राजन पासवान, अनिल यादव और घटक पासवान के खिलाफ न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता