ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सलाखों में गई युवक की जान, शराब पीने के आरोप में गया था जेल

MUNGER : बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस महकमा काफी सतर्क है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी पुलिस महकमे को लगातार निर्देश जारी किया जा रहा है। जिसके बाद राज्य की पुल

सलाखों में गई युवक की जान, शराब पीने के आरोप में गया था जेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस महकमा काफी सतर्क है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी पुलिस महकमे को लगातार निर्देश जारी किया जा रहा है। जिसके बाद राज्य की पुलिस लगातार शराब कारोबारियों और शराबियों को सलाखों के पीछे डाल रही है, ताकि इनकी आदत में सुधार आए और पुलिस की नजर में सुरक्षित रहें। लेकिन, अब ये शराबी सलाखों के पीछे भी सुरक्षित नहीं हैं। 


दरअसल, एक ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, शराब सेवन के आरोप में बंद एक शराबी की सलाखों के अंदर की मौत हो गयी है। यह मामला मुगेंर के धरहरा थाने कि बताई जा रही है। जहां, पुलिस कस्टडी में 39 साल के महादलित युवक की मौत हो गई। मृतक नालंदा जिला के सरमेरा थानान्तर्गत हुसैना गांव निवासी विनेश्वर मांझी का पुत्र था।


बताया जा रहा है कि, युवक अपनी शादी के पश्चात अपने सुसुराल मानगढ़ मुशहरी टोला में ससुर मुरल मांझी के घर जमाई बन रह रहा था। इसे तेन दिन पहले यानि 7 नवंबर को  शराब पीने के आरोप में  गिरफ्तार किया था। लेकिन,अब गुरुवार को पटना अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी गोलकी देवी ने कहा कि घर से अच्छा भला चलकर गया था। उन्होंने पुलिस की प्रताड़ना से युवक की मौत का आरोप लगाया है।